इजराइल की गाजा पर फिर एयरस्ट्राइक:हमास ने इजराइल पर रॉकेट दागे, आयरन डोम ने हवा में ही मार गिराए; स्कूल और मस्जिद के पास बनी लॉन्चिंग साइट तबाह की

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच फिर एक बार लड़ाई की घटना सामने आई है। गाजा पट्‌टी से इजराइल पर एक रॉकेट दागा गया। इसे इजराइल में लगे आयरन डोम (डिफेंस सिस्टम) ने रोक दिया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई की और एयस्ट्राइक कर हमास का एक ठिकाना तबाह कर दिया।

हमास के आतंकी जैसे ही इजराइल में रॉकेट हमला करते हैं, इजराल का डिफेंस सिस्टम आयरन डोम उन्हें हवा में ही नष्ट कर देता है।
हमास के आतंकी जैसे ही इजराइल में रॉकेट हमला करते हैं, इजराल का डिफेंस सिस्टम आयरन डोम उन्हें हवा में ही नष्ट कर देता है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि स्ट्राइक में हमास की गनफायर साइट को काफी नुकसान पहुंचा है। यह साइट एक मस्जिद और स्कूल के पास बनी थी। इजराइल दावा करता है कि हमास जनबूझकर मस्जिद और स्कूलों के पास लॉन्चिंग साइट बनाता है, ताकि जवाबी कार्रवाई में इन्हें नुकसान पहुंचने पर इजराइल को दोष दिया जा सके।

गाजा से हमास के आतंकियों ने शुक्रवार रात रॉकेट दागा था। आयरन डोम ने इसे डिटेक्ट कर हवा में ही खत्म कर दिया। रॉकेट डिटेक्ट होते ही इजराइल के एशकोल क्षेत्र में सायरन चालू कर दिया गया था। इसके बाद IDF ने भी शनिवार को गाजा पट्‌टी में आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया। हाल ही में इजराइल की जेल से इस्लामिक जिहाद संगठन के 6 कैदी जेल तोड़कर भाग गए थे। इनमें से 4 को दोबारा पकड़ लिया गया।

इजराइल के ज्यादातर शहरों को आयरन डोम से कवर किया गया है।
इजराइल के ज्यादातर शहरों को आयरन डोम से कवर किया गया है।

कतर ने किया था 50 करोड़ डॉलर देने का वादा
इससे पहले भी हमास और इजराइल के बीच भीषण जंग हो चुकी है। इसमें फिलिस्तीन को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। कतर ने 10 से 21 मई के बीच हुई जंग के बाद गाजा को 50 करोड़ डॉलर की मदद करने का वादा किया था।

इजराइल और हमास के बीच जंग का सिलसिला पुराना है।
इजराइल और हमास के बीच जंग का सिलसिला पुराना है।

हमास ने अपने इस्लामिक जिहादो की तारीफ की

आशंका जताई जा रही है कि हमास ने जेल से भागे कैदियों को बचाने के लिए इजराइल पर रॉकेट दागे हों। हमास ने बयान जारी कर कहा था कि कैदियों के दोबारा भागने की इच्छा को खत्म नहीं किया जा सकता है।

 

0 comments

Leave a Reply