सियासी दंगल में कूद पड़ी कंगना रनावत- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर इन मुद्दों पर की बातचीत

सियासी दंगल में कूद पड़ी कंगना रनावत- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल कर इन मुद्दों पर की बातचीत

नई दिल्ली। अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर दो बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वालीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को एक तरफ लगातार उनके बयानों की वजह से भी सुर्खियां मिलती रही हैं वहीं इस सब के बीच कंगना अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की शूटिंग पूरी चुकी है। इस फिल्म को कंगना रनौत ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा मौका बताया। इसके बाद कंगना अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तेजस’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि कंगना इन दिनों महाराष्ट्र सरकार और अपने बीच चल रहे विवादों की वजह से भी खासी चर्चा में है तो दूसरी तरफ किसान आंदोलन के बीच प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ के साथ ट्विटर वार की वजह से भी कंगना खबरों में हैं।
Kangana Ranjnath Singh
वहीं अब एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। खबर ये है कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्‍म तेजस को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंची। कंगना ने अपनी टीम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर तेजस फिल्म की स्क्रिप्‍ट साझा की। इसके साथ ही फिल्म बनाने से पहले कंगना ने वायु सेना से कुछ जरूरी परमीशन भी ली।
Kangana Ranjnath Singh
इसके बाद कंगना रनौत ने रक्षा मंत्री के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा की। इन तस्‍वीरों को साझा करते हुए कंगना नि लिखा ‘आज रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह का आशीर्वाद लिया और तेजस की स्क्रिप्‍ट साझा की। वायुसेना के साथ भी स्‍टोरी शेयर की और जरूरी अनुमति लीं। जय हिंद’
Today team #Tejas met honourable defence minister Shri @rajnathsingh ji for his blessings, we shared the script of our film Tejas with @IAF_MCC as well and seeked few permissions, Jai Hind

0 comments

Leave a Reply