MAH CET MBA 2020 Provisional Merit List Released: महाराष्ट्र मैनेजमेंट पीजी कोर्सेस के लिए प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट cetcell.mahacet.org पर जारी, ऐसे करें चेक
MAH CET MBA 2020 Provisional Merit List Released: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 3 जनवरी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमएचटी सीईटी एमबीए 2020 की प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने MHT CET MBA और एमएमएस कोर्सेस के लिए आयोजित काउंसलिंग 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन मेरिट सूचियों की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमबीए और एमएमएस पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 7 जनवरी 2021 को जारी किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट 2020 ऐसे करें चेक:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर पीजी कोर्सेस के सेक्शन में “MBA / MMS” से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- नए पेज पर ऑल इंडिया या महाराष्ट्र के उम्मीदवारो के लिए जारी प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सम्बन्धित मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी अप्लीकेशन आईडी या नाम चेक कर सकते हैं।

0 comments