जिनपिंग तीसरी बार नहीं बन पाएंगे चीन के राष्ट्रपति !:दावेदारी का हो रहा विरोध, जीरो-कोविड पॉलिसी से भी देश में गुस्सा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके राजनीतिक विरोधी उनकी दावेदारी का विरोध कर रहे हैं। दरअसल जिनपिंग की जीरो-कोविड पॉलिसी ने चीन की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। उनके विरोधी पिछले लंबे समय से जिनपिंग का विरोध कर रहे हैं।
चीन के प्रकाशन "काई शिआ" में एक लेख से यह बात और जाहिर हो गई है। यह पोस्ट चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के रिटायर प्रोफेसर की है। इस पोस्ट में उन्होंने एक नियम का हवाला दिया है जिसमें पार्टी और सरकार में रहने के समय का उल्लेख किया गया है। ट्विटर पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह नियम अभी भी लागू है।
केवल लगातार दो कार्यकाल या कुल 15 साल
यह जानना रोचक है कि यह नोट एक तरह से जिनपिंग की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख पद पर अगले कार्यकाल को एक तरह से चुनौती है। नियम के अनुसार पार्टी और सरकार के प्रमुख पद पर बने रहने का समय तय है। इसमें लिखा है कि कोई भी पद पर केवल लगातार दो कार्यकाल तक या कुल 15 साल तक रह सकता है।
लगातार समस्याओं से निपट रहे जिनपिंग
काई की पोस्ट के बाद ताइवानी मीडिया ने भी एक आर्टिकल प्रकाशित किया है। 5 जून को प्रकाशित इस आर्टिकल के अनुसार यह नियम जिनपिंग का पार्टी लीडरशिप पर बने रहने के सपने को चूर-चूर कर सकता है। इस आर्टिकल में बताया गया है कि किस तरह जिनपिंग 2007 से अपने फिर से चुने जाने की राह में आ रही बाधाओं से निपट रहे हैं।
जीरो कोविड पॉलिसी का सबसे ज्यादा विरोध
पूर्व डिप्लोमेट और लेखक रोजर गारसाइड के अनुसार जिनपिंग के विरोधी भी देश की आंतरिक परेशानियों का उपयोग जिनपिंग को दबाने में कर रहे हैं। किताब "चाइना कूप" के लेखक गारसाइड ने बताया कि जिनपिंग बाहरी और आंतरिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी में गहरी समस्याएं पैदा हो रहीहैं। ये जिनपिंग की लीडरशिप में काम कर रहे उनके विरोधियों को उनके खिलाफ आने का मौका दे रही हैं।
जीरो कोविड पॉलिसी और लंबे लॉकडाउन ने चीन को दुनिया से अलग थलग कर दिया है। गारसाइड ने कहा कि इससे देश में भी गुस्सा और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रति लॉयल्टी में कमी आ रही है।
प्रधानमंत्री संभाल सकते हैं मोर्चा
सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि फिलहाल ली-कैचेन सरकारी कामकाज संभाल सकते हैं।
इसी वीडियो में व्लॉगर ने बताया- राष्ट्रपति शी-जिनपिंग के पद से हटने के बाद चाइनीज़ कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य और मौजूदा प्रधानमंत्री ली-कैचेन सरकार के सभी आधिकारिक कामकाज संभाल सकते हैं। हालांकि इस वीडियो को चीन में बैन कर दिया गया है।
महामारी की वजह से इकोनॉमी में आई गिरावट
चीन में इस वक्त कोरोना संक्रमण काफी बढ़ गया है। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में भी लॉकडाउन में किसी तरह ढील नहीं दी जा रही। शी-जिनपिंग ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सख्त आदेश दिए थे। इसी बीच चीन ने कहा है कि महामारी की वजह से इकोनॉमी में भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से सामाजिक विकास भी रुक गया है।

0 comments