42 लाख तीर्थ्यात्र्यों ने रमजान के 20 रोजों के दौरान उमराह किया ; आखिरी 10 में संख्या बढ़ने का अनुमान

मक्का :  (  (AWNS) ) दो पवित्र तीर्थस्थलों  मक्का  और मदीना के प्रशासन ने कहा है कि इस साल रमजान के 20 दिनों  के दौरान 42 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने उमराह किया है।

गल्फ न्यूज़   के अनुसार प्रशासन के प्रमुख सचिव, इंजीनियर ओसामा अल-हाजिली ने कहा कि इस साल रमजान के 20 रोजों के  दौरान 4.2 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने उमराह किया है।

रोजेदारों  को  व्यवस्थित तरीके से उमराह कराया गया है और उन्हें काबा, मकाम  इब्राहिम, तवाफ़ सुन्नत और सफ़ा और मारवाह में तवाफ़ करने में सहयोग किया गया .

उन्होंने यह भी कहा कि नमाजियों के लिए मुसल्ले तय हैं और हरम शरीफ से बाहर निकलने के लिए दरवाजे भी अलग अलग तय किए गए हैं।

0 comments

Leave a Reply