लगातार 11वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
लगातार 11वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दसवें दिन भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। इस राहत के बावजूद जयपुर और मुंबई में पेट्रोल शतक की ओर बढ़ रहा है। जयपुर में पेट्रोल का दाम 91 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है, वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए लोगों को 90 रुपये से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।
आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 83.71 और डीजल का रेट 73.87 रुपये रहा। पिछले 20 नवंबर से डीजल 3.41 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं इस दौरान पेट्रोल के दाम में 2.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी...
जून 2010 में सरकार ने तय किया कि अब से पेट्रोल की कीमतें सरकार नहीं, बल्कि तेल कंपनियां ही तय करेंगी। उसके बाद अक्टूबर 2014 में डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार भी तेल कंपनियों को ही दे दिया गया। अप्रैल 2017 में ये फैसला लिया गया कि अब से रोज ही पेट्रोल-डीजल के दाम तय होंगे। उसके बाद से ही हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम तय होने लगे। तर्क दिया कि इससे कच्चे तेल की कीमतें घटने-बढ़ने का फायदा आम आदमी को भी पहुंचेगा और तेल कंपनियां भी फायदे में रहेंगी। इससे आम आदमी को तो कुछ खास फायदा नहीं हुआ, लेकिन तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ता चला गया।

0 comments