दिग्गज अभिनेता रजनीकांत 70 वर्ष के हुए, जन्मदिन पर इस सुपरस्टार को पीएम मोदी ने दी बधाई
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत 70 वर्ष के हुए, जन्मदिन पर इस सुपरस्टार को पीएम मोदी ने दी बधाई
चेन्नई : राजनीति में पदार्पण करने की घोषणा कर चुके दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत शनिवार को 70 वर्ष के हो गए। रजनीकांत ने शहर से बाहर स्थित फार्म हाउस में अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। रजनी मक्कल मंद्रम (आरएमएम) ने इस अवसर पर राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दिग्गज अभिनेता का 70वां जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया।
मध्यरात्रि से ही आरएमएम के सदस्य अभिनेता के पोएस गार्डन स्थित आवास के सामने एकत्र हो गए और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। आरएमएम के सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन कर अभिनेता के स्वस्थ जीवन की कामना करने के अलावा राजनीति में उनकी सफलता के लिए भी प्रार्थना की। आरएमएम के सदस्यों ने अभिनेता के घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को प्रसाद वितरित किया। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाले सुपरस्टार करीब तीन वर्षों के मंथन के बाद अब राजनीति में भी प्रवेश करने की घोषणा कर चुके हैं। रजनीकांत नव वर्ष के अवसर पर अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।
सन पिक्चर्स ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिग्गज अभिनेता 15 दिसंबर से अपनी आगामी फिल्म 'अनाथीÓ की शूङ्क्षटग शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, विपक्ष के नेता एम के स्टालिन, संगीतकार ए आर रहमान के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और फिल्मी दुनिया के कलाकारों ने भी रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट््वीट किया, '' प्रिय रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
12 दिसंबर, 1950 को बंगलुरु में जन्में रजनीकांत का मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड है और वह बचपन से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे। उनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड है और वो पेशे से एक हवलदार थे। वहीं, चार भाई-बहनों में रजनीकांत सबसे छोटे थे। घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने की वजह से उन्होंने कुली का काम शुरू कर दिया। इसके बाद पैसा कमाने के लिए वह बढ़ई का काम करने लगे। इसी बीच उनका झुकाव सिनेमा की तरफ बना रहा। वह अक्सर स्कूल प्ले में हिस्सा लेते थे।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजनीकांत ने बंगलुरू परिवहन सेवा (बीटीएस) में बतौर बस कंडक्टर काम करना शुरू कर दिया। रजनीकांत की फिल्मों में दिलचस्पी थी और वह अभिनय करना चाहते थे। इसी शौक की वजह से उन्होंने 1973 में मद्रास फिल्म इंस्टीच्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। रजनीकांत कंडक्टरगिरी करते हुए सिगरेट उछाल कर पीना, गॉगल के साथ खेलना करते रहते थे।
यह एक नाटक के मंचन के दौरान फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर उनसे मिले और उनके समक्ष उनकी तमिल फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव रखा। वर्ष 1975 में के. बालचंद्र के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म अपूर्वा रागांगल से रजनीकांत ने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में कमल हसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
वर्ष 1978 में प्रदर्शित तमिल फिल्म भैरवी में रजनीकांत को बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई, साथ ही रजनीकांत भी सुपरस्टार बन गए। वर्ष 1980 में रजनीकांत की एक और सुपरहिट फिल्म बिल्ला प्रदर्शित हुई। बिल्ला अमिताभ की सुपरहिट फिल्म डॉन की रिमेक थी।

0 comments