हज और उमराह के सऊदी मंत्रालय की अपील, रमजान में एक उमरा काफी,दूसरों को भी मौका दें
मक्का : हज और उमराह के सऊदी मंत्रालय ने स्थानीय लोगों, प्रवासियों और विदेशों से आने वाले मेहमानों से रमजान के पवित्र महीने के दौरान केवल एक उमराह करने की अपील की है।
गल्फ न्यूज़ के अनुसार, हज और उमराह मंत्रालय ने एक ट्विटर संदेश में तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई रमजान में उमराह करना चाहता है, तीर्थयात्रियों से रमजान के दौरान एक उमरा से संतुष्ट होने की अपील की जाती है।
मंत्रालय ने कहा कि उमराह इन दिनों आपसी सहयोग का भी प्रतीक है और नैतिकता का भी प्रतीक है कि आप दूसरों को अपने ऊपर प्राथमिकता दें।

0 comments