IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के कोच मोहम्मद कैफ ने बताया, टीम को इस कमजोरी पर काम करना होगा

आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा है। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने सोमवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में उनकी टीम का ध्यान लक्ष्य हासिल करने पर होगा क्योंकि अभी तक उन्होंने अपने स्कोर का बचाव अच्छी तरह से किया है।

IPL में सुपर ओवर तक मैच खिंचने पर संजय मांजरेकर ने दिया अटपटा सा बयान, कहा- इसकी कोई जरूरत नहीं है

दिल्ली ने अब तक नौ मैचों में सात में जीत दर्ज की है लेकिन उसने जो दो मैच हारे हैं उनमें से एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए गंवाया था। सनराइजर्स के खिलाफ 29 सितंबर को श्रेयस अय्यर की टीम 163 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन शनिवार को अपने पिछले मैच में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के 180 रन के लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहा था।

जावेद मियांदाद की धोनी को नसीहत, बढ़ती उम्र में ऐसे निखारें अपना खेल

कैफ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि अभी हम काफी खुश हैं क्योंकि हमने जिस पहले मैच में लक्ष्य का पीछा किया था उसमें हम सनराइजर्स से हार गए थे। हम 160 के करीब लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए थे लेकिन चेन्नई के खिलाफ हमने अच्छा प्रदर्शन किया। यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि हम टूर्नामेंट में अब तक अच्छी तरह से लक्ष्य हासिल नहीं कर पा रहे हैं। हमारी टीम ऐसी है जो अपने स्कोर का अच्छा बचाव कर रही है। हमारे गेंदबाजों ने अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कैफ ने कहा कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को जीतने के लिए आपको ऑलराउंड प्रदर्शन करना होता है। अगर आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना होगा जो कि अभी तक हम इस टूर्नामेंट में करते रहे हैं। लेकिन अगर आप बाद में बल्लेबाजी करते हो तो आपको लक्ष्य हासिल करने में भी सक्षम होना चाहिए।

केएल राहुल ने बताया, सुपर ओवर में कितनी यॉर्कर फेंकना चाहते थे शमी


0 comments

Leave a Reply