अमेरिका में रेल दुर्घटना:मोंटाना में पटरी से उतरे ट्रेन के 7 डिब्बे, 3 की मौत और 50 से ज्यादा घायल; शिकागो से सिएटल जा रही थी ट्रेन

अमेरिका के मोंटाना राज्य में शनिवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन में 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।

सिएटल से शिकागो के बीच चलने द एम्पायर बिल्डर ट्रेन सेंट्रल मोंटाना में शाम चार बजे पटरी से उतर गई। रेल ऑपरेटर एमट्रैक ने बताया कि ट्रेन में 2 इंजन और 10 डिब्बे से, जिनमें से 7 पटरी से उतरे। हादसे के समय लोग अपने सामान के साथ ट्रैक के पास इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कई डिब्बे पटरी से उतरे, जिनमें से एक पलट कर दूसरी तरफ गिरा।

0 comments

Leave a Reply