लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने के लिए करूंगा काम, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बोले जो बाइडेन

जीत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में जो बाइडेन ने कहा कि इस देश के लोगों ने अपना जवाब दे दिया है.जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है.

विलिंगटन: लंबे और तनावपूर्ण मतगणना के बाद जो बाइडेन (Joe Biden) को अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुन लिया गया. जीत के बाद उन्होंने अपने पहले संबोधन में कहा कि इस देश के लोगों ने अपना जवाब दे दिया है, जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है.

उन्होंने कहा कि यह जीत WE THE PEOPLE के लोगों के लिए है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह अमेरिका से वादा करते हैं कि वह ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने की काम करेगा. जो बाइडेन ने कहा कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो अमेरिका के राज्यों को लाल और ब्लू के रूप में नहीं देखेंगे बल्कि एक संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में देखेंगे. 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद जो बाइडेन ने शनिवार को अमेरिकियों को एकजुट करने का वादा किया और डोनाल्ड ट्रंप पर जीत के बाद उनकी विभाजनकारी नीतियों को दुरूस्त करने की बात कही. ऊर्जा और उत्साह से लबरेज जो बाइडेन ने अपने घरेलू शहर डेलावेयर के विलमिंगटन में समर्थकों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह अमेरिका को दुरुस्त करने का समय है."

 

 

 

 

0 comments

Leave a Reply